ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news farewell given to maa durga with reverence in rihandeshwar dham mahadev temple

Sonbhadra News: रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में मां दुर्गा को श्रद्धापूर्वक दी गई विदाई.

बीजपुर स्थित एनटीपीसी रिहंद परियोजना क्षेत्र में रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। परियोजना प्रमुख संजय असाटी सहित अधिकारियों और सैकड़ों महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी। वहीं, सोनशक्ति स्टेडियम में दशहरा उत्सव पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ, जिसे देखने 10 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे।

sonbhadra

5:17 PM, Oct 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में मां दुर्गा को श्रद्धापूर्वक दी गई विदाई.
logo

एनटीपीसी रिहंद परियोजना में मां दुर्गा की विदाई पर महिलाओं ने भक्तिमय नृत्य किया, वहीं सोनशक्ति स्टेडियम में भव्य रावण दहन हुआ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर स्थित रिहंद परियोजना क्षेत्र स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय, कीर्ति वार्ष्णेय, पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपाई, ब्रजेश कुमार यादव, पी लक्ष्मी,अमित सिक्दर, राजीव कुमार मित्तल, आर एन वर्मा, रोशन कुमार सहित अनेक पदाधिकारियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आरती की। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ नृत्य किया और भावपूर्ण माहौल में मां को विदाई दी। इसके पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा का इंटकबेल में विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान पूरे रास्ते श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्मावलंबियों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। विसर्जन के दौरान स्वयं परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक संजय असाटी एवं अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के महासचिव एस.एन. पाठक, प्रमोद द्विवेदी, उदय उपाध्याय, विजय गुप्ता, अमित केशरी,अनिल त्रिपाठी, संजय कुमार, रिंकेश उपाध्याय, ऋषिकांत कुमार, अजय कुमार, सूरज प्रजापति,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय सोनशक्ति स्टेडियम में 20 अक्टूबर 2026 की शाम दशहरा उत्सव के अवसर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी ने भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते हुए रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम के दौरान घंटों आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवी माहौल में सराबोर हो उठा। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए क्षेत्र के दस हजार से अधिक दर्शक उपस्थित रहे। लोगों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का कुशल संचालन ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह एवं अमित केशरी ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों अधिकारी, यूनियन एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सुरक्षा प्रहरी विशेष रूप से सक्रिय रहे। जय श्री राम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.