Chandauli News : जंगल में मिला 62 वर्षीय वृद्ध का शव, 34 बकरियां गायब, हत्या की आशंका.
“चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में जंगल में 62 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वृद्ध बुधवार को 34 बकरियां लेकर जंगल गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। गुरुवार को उनका शव मिला और सभी बकरियां गायब थीं। परिजनों ने हत्या कर बकरियां लूटे जाने की आशंका जताई है।”
chandauli
8:57 PM, Oct 15, 2026
Share:


शव के पास बैठे परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : - लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के पंडी गांव निवासी लालमनी (62) का शव गुरुवार को जंगल में मिला। वह बुधवार सुबह अपनी 34 बकरियों को लेकर जंगल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गुरुवार को जंगल में उनका शव मिला, जबकि बकरियां गायब थीं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
परिजनों ने आशंका जताई है कि लालमनी की हत्या कर उनकी बकरियां लूट ली गईं। सूचना पर नौगढ़ थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली वही मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बधाया।
विज्ञापन
नौगढ़ क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


