मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a child who went missing while playing was found in the pond after 24 hours created a stir

Chandauli News: खेलते समय लापता हुये बालक का 24 घंटे बाद तालाब में मिला शव, मचा हड़कंप.

"मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।"

chandauli

8:10 PM, Jan 22, 2026

Share:

Chandauli News: खेलते समय लापता हुये बालक का 24 घंटे बाद तालाब में मिला शव, मचा हड़कंप.
logo

मृतक तीन वर्षीय मोहम्मद सालकिन का फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर सतपोखरी गांव में 24 घंटे से लापता तीन वर्षीय बालक का शव गुरुवार की शाम गांव के ही तालाब में उतराया मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दुलहीपुर सतपोखरी निवासी मो. कलामुद्दीन का तीन वर्षीय पुत्र मो. सालकिन बुधवार की शाम घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने देर रात तक गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने रात में ही दुलहीपुर चौकी पर बालक के गायब होने की सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस और परिजन पूरी रात व अगले दिन तक बच्चे की खोजबीन में जुटे रहे। गुरुवार की शाम घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित तालाब में ग्रामीणों ने एक बच्चे का शव उतराया देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान लापता बालक मो. सालकिन के रूप में हुई।

बालक का शव मिलते ही माता-पिता, चाचा-चाची सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.