मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a girl found hanging in a closed room created chaos

Chandauli News: बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, मचा कोहराम.

"धानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।"

chandauli

11:04 PM, Mar 31, 2026

Share:

Chandauli News: बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, मचा कोहराम.
logo

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के पगही गांव में मंगलवार दोपहर एक युवती का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 21 वर्षीय आशु कुमारी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Img

जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवती घर में अकेली थी। उसके पिता ईंट-भट्ठे पर काम करने गए थे, जबकि मां घर से बाहर थीं। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर अंदर का दृश्य देखकर हड़कंप मच गया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खोलकर युवती को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

Img

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। धानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.