Chandauli News: भारत माला प्रोजेक्ट प्लांट में हाइवा चालक का फंदे से लटकता मिला शादी शव.
"सीओ रघुराज ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी"
chandauli
9:18 PM, Jan 7, 2026
Share:


घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे सीओ चकिया रघुराज
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव स्थित भारत माला प्रोजेक्ट के प्लांट परिसर में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शौचालय के भीतर एक हाइवा चालक का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान अशोक कुमार पाण्डेय (उम्र लगभग 35 वर्ष), पुत्र विक्रमा पाण्डेय, निवासी घूरघाट, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। वह प्लांट में हाइवा चालक के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अशोक पाण्डेय काफी देर तक नजर नहीं आया। साथियों ने तलाश शुरू की तो शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने दरवाजा तुड़वाया, जिसके बाद युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी रघुराज तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए मर्चरी हाउस भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।



