ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a laborer found hanging

Chandauli News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव.

"अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि परिजन रास्ते में हैं, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ, जांच जारी है"

chandauli

5:27 PM, Oct 24, 2025

Share:

Chandauli News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव.
logo

फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली में एक मजदूर का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने पहचान कर परिजनों को सूचित करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गोपालनगर, अररिया के जहिर (पिता: अकलीम) रेलवे ठेके पर मजदूरी करता था और मनोज पाल के मकान में किराए पर रहता था। पड़ोसियों के अनुसार वह गुरुवार देर शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया। शुक्रवार सुबह कमरे का दरवाजा बंद देखकर मकान मालिक को संदेह हुआ। आवाज देने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। जफरपुर चौकी को सूचना दी गयी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो जहिर फांसी पर लटका पाया गया। अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि परिजन रास्ते में हैं, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ, मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.