मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a laborer found hanging from a mango tree in rohakhi village police engaged in investigation

Chandauli News: रोहाखी गांव में आम के पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस.

"इलिया थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।"

chandauli

7:29 PM, Jun 5, 2026

Share:

Chandauli News: रोहाखी गांव में आम के पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील (चंदौली).

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के रोहाखी गांव में शुक्रवार सुबह एक मजदूर का शव आम के पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रोहाखी गांव निवासी 52 वर्षीय मुन्नीलाल रोज की तरह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी गांव के बाहर सिवान में स्थित एक आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे एक व्यक्ति का शव लटका दिखाई दिया। नजदीक पहुंचने पर उसकी पहचान मुन्नीलाल के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक और चर्चा का माहौल बन गया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर इलिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की तथा पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.