मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a laborer who left for home citing stomach pain found in the mortuary chaos in the family

Chandauli News: पेट दर्द बताकर घर के लिए निकले मजदूर का मर्चरी में मिला शव, परिवार में कोहराम.

"प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने कोतवाली पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस संबंध में चकिया कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

8:08 PM, Apr 10, 2026

Share:

Chandauli News: पेट दर्द बताकर घर के लिए निकले मजदूर का मर्चरी में मिला शव, परिवार में कोहराम.
logo

मृतक राम जी की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:रतिश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के राममाड़ो गांव निवासी 51 वर्षीय मजदूर रामजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के मुताबिक रामजी एक अप्रैल को काम के सिलसिले में भदोही गए थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं चला।

बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल को दिन में रामजी ने घर फोन कर पेट दर्द की शिकायत की और वापस आने की बात कही, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। कई दिनों तक खोजबीन के बाद 10 अप्रैल को जानकारी मिली कि चकिया जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में एक अज्ञात शव रखा है।

विज्ञापन

परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव की पहचान रामजी के रूप में हुई। यह देख परिवार के लोग सन्न रह गए और घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को रामजी चकिया थाना क्षेत्र के पचवनियां गांव के पास घायल अवस्था में मिले थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था। इलाज के दौरान 8 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।

मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के पुत्र ने चकिया कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने कोतवाली पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस संबंध में चकिया कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.