ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a middle aged man found hanging from a mango tree near the farm police engaged in investigation

Chandauli News: खेत के पास आम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस.

"शहाबगंज थानाध्यक्ष कृपानंद प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।"

chandauli

8:39 PM, Jul 17, 2026

Share:

Chandauli News: खेत के पास आम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस.
logo

घटना की सूचना पर मौके पर इकट्ठा ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज, चंदौली.

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव खेत के पास आम के पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

Img

मृतक की पहचान केराडीह गांव निवासी 52 वर्षीय विष्णु शर्मा पुत्र स्वर्गीय सरजू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह सुबह अपने खेत की ओर गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में निकले। इस दौरान खेत के पास आम के पेड़ से उनका शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Img

परिजनों के अनुसार विष्णु शर्मा शराब पीने के आदी थे और इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। प्रारंभिक तौर पर परिजनों ने पारिवारिक विवाद से आहत होकर आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.