मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a middle aged man found hanging from a neem tree created a sensation in the village

Chandauli News: नीम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में मची सनसनी.

"थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।"

chandauli

5:42 PM, May 7, 2026

Share:

Chandauli News: नीम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में मची सनसनी.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज (चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के पालपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक नीम के पेड़ से अधेड़ का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

जानकारी के अनुसार पालपुर गांव निवासी राम किशुन शर्मा (55) बुधवार रात भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। गुरुवार सुबह ग्रामीण गांव के बाहर पहुंचे तो उन्होंने नीम के पेड़ से लोहे के पतले तार के सहारे शव लटकता देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक और स्तब्धता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक राम किशुन शर्मा शांत और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।#ChandauliNews #Shahabganj #BreakingNews #UPNews #CrimeNews


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.