मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a middle aged man found in a pond suspicion of murder due to burn marks on his back police engaged in investigation

Chandauli News: पोखरे में मिला अधेड़ का शव, पीठ पर जलने के निशान से हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस.

“तेजोपुर गांव में यूनियन बैंक के पास स्थित पोखरे से एक अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पीठ पर जलने जैसे निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।”

chandauli

9:18 PM, Jul 26, 2026

Share:

Chandauli News: पोखरे में मिला अधेड़ का शव, पीठ पर जलने के निशान से हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस.
logo

AI तस्वीर....

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के तेजोपुर गांव स्थित यूनियन बैंक के समीप शनिवार को एक पोखरे में 52 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान मोहम्मदपुर गांव निवासी बचुली राम (52 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह शनिवार सुबह करीब 10 बजे तेजोपुर स्थित यूनियन बैंक के पास देखे गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक वह उस समय नशे की हालत में थे। बाद में उनका शव पोखरे में मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शव की पीठ का हिस्सा जला हुआ प्रतीत हो रहा था, जिससे घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, विशेषकर यूनियन बैंक के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि बचुली राम की हत्या कर शव को पोखरे में फेंका गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्राधिकारी सदर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.