मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a young man found hanging from a noose police engaged in investigation

Chandauli News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस.

"क्षेत्राधिकारी नागेंद्र कुमार रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।"

chandauli

6:11 PM, Jun 14, 2026

Share:

Chandauli News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस.
logo

मौके पर इकट्ठी ग्रामीणों के भीड़ और पुलिस रोते बिलखते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केशरी, नौगढ़, (चंदौली).

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान धीरज यादव (28 वर्ष) पुत्र अमरेश यादव, निवासी दीघार, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई है।

Img

बताया गया कि वह पिछले करीब छह माह से अपने पैर की चोट का इलाज कराने के लिए अपनी बहन के घर बाघी गांव में रह रहा था। उसके जीजा धीरज यादव पुत्र भाईराम यादव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात हैं और वर्तमान में ड्यूटी के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह मृतक की बहन सोनी नींद से उठकर बाहर निकली तो उसने सीढ़ी के ऊपर बने कमरे के दरवाजे के हैंडल के सहारे अपने भाई को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नौगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव तथा क्षेत्राधिकारी नागेंद्र कुमार रावत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Img

क्षेत्राधिकारी नागेंद्र कुमार रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद पूरे बाघी गांव में शोक का माहौल है और लोग घटना के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.