मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a young man found hanging from an acacia tree on the banks of ganga sensation in the area

Chandauli News: गंगा किनारे बबूल के पेड़ से युवक का शव लटका मिला, इलाके में सनसनी.

"गौरतलब है कि इसी स्थान पर लगभग आठ महीने पहले 8 जुलाई 2025 को भी बबूल के पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव लटका मिला था, जिसकी आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। एक बार फिर उसी तरह की घटना सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।"

chandauli

1:58 PM, Apr 14, 2026

Share:

Chandauli News: गंगा किनारे बबूल के पेड़ से युवक का शव लटका मिला, इलाके में सनसनी.
logo

मौके पर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव के सिवान में मंगलवार सुबह गंगा नदी किनारे बबूल के पेड़ से एक अज्ञात युवक (लगभग 35 वर्ष) का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जलीलपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस के अनुसार मृतक के हाथ पर चिन्नाम्मा नाम गुदा हुआ मिला है, लेकिन उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। जेब से केवल कुछ छुट्टे पैसे बरामद हुए हैं। मृतक काले रंग की टोपी, आसमानी रंग की टी-शर्ट और मैरून रंग का हाफ लोवर पहने हुए था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल गंगा किनारे काफी सुनसान क्षेत्र है, जहां आमतौर पर दिन में ही लोग आते-जाते हैं। शाम होते ही इलाका पूरी तरह खाली हो जाता है। ऐसे में युवक वहां कैसे पहुंचा और घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया हो सकता है। गौरतलब है कि इसी स्थान पर लगभग आठ महीने पहले 8 जुलाई 2025 को भी बबूल के पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव लटका मिला था, जिसकी आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। एक बार फिर उसी तरह की घटना सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.