मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a young man found in a well created panic prince kharwar was missing for 4 days

Chandauli News: कुएं में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप 4 दिन से लापता था प्रिंस खरवार.

"पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

1:20 PM, Jan 22, 2026

Share:

Chandauli News: कुएं में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप 4 दिन से लापता था प्रिंस खरवार.
logo

मृतक प्रिंस खरवार की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: मनोज यादव, बलुआ, (चंदौली).

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक कुएं में 18 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर बलुआ थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान प्रभुपुर निवासी प्रिंस खरवार (18 वर्ष), पुत्र उमाशंकर खरवार के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार प्रिंस 19 जनवरी 2026 को घर से बाहर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 20 जनवरी को परिजनों ने थाना बलुआ में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई थी, इसी बीच गुरुवार को यह दुखद घटनाक्रम सामने आया। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने कुएं के पास मृतक का मोबाइल फोन और चप्पल देखी, जिसके बाद उसने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से शव बाहर निकलवाया। मृतक के पिता उमाशंकर खरवार मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं और घटना के समय घर आए हुए थे। मृतक की मां चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में एक बड़ा भाई अनुज कुमार है, जबकि प्रिंस दो भाइयों में सबसे छोटा था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से प्रभुपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आ रहा है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.