ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a youth found floating in the ganga the deceased was identified through social media

Chandauli News: गंगा में उतराता मिला युवक का शव, सोशल मीडिया के जरिये हुई मृतक की पहचान.

"तेजबली 20 अक्टूबर को गांव के किसी व्यक्ति के अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नारायणपुर रायपुरिया घाट पर आए थे। अंत्येष्टि के बाद वे गंगा स्नान करने लगे। उसी दौरान गंगा में डूब गए। साथ गए लोगों और परिजनों ने ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन गंगा के तेज बहाव में शव बहकर भूपौली पहुंच गया"

chandauli

10:36 AM, Oct 23, 2025

Share:

Chandauli News: गंगा में उतराता मिला युवक का शव, सोशल मीडिया के जरिये हुई मृतक की पहचान.
logo

मृतक तेजबली पटेल की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भूपौली के समीप गंगा नदी में मिर्जापुर निवासी युवक का शव बुधवार को उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोशल मीडिया के जरिये शिनाख्त कराई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ आवश्यक कार्रवाई में जुड़ गई। मृतक की शिनाख्त मिर्जापुर के अदलहाट थाना के मदनपुर गांव निवासी तेजबली पटेल (42 वर्ष) के रूप में हुई। तेजबली 20 अक्टूबर को गांव के किसी व्यक्ति के अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नारायणपुर रायपुरिया घाट पर आए थे।

अंत्येष्टि के बाद वे गंगा स्नान करने लगे। उसी दौरान गंगा में डूब गए। साथ गए लोगों और परिजनों ने ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन गंगा के तेज बहाव में शव बहकर भूपौली पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहले सफलता नहीं मिली। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद मृतक की शिनाख्त हो सकी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.