Chandauli News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी.
"पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है"
chandauli
12:34 PM, Dec 31, 2025
Share:


पेड़ में बांधा गया रस्सी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के उरगाव गांव में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव रस्सी के सहारे पेड़ की डाल से लटका हुआ पाया गया, जिसकी सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजवंश पासवान पुत्र निवासी उरगाव थाना सैयदराजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव रस्सी के सहारे जमीन से घुटनों तक बैठे अवस्था में लटका हुआ था, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव को देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर सैयदराजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



