मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a youth found on the railway track fear of death due to being hit by a train

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका.

“मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर रेलवे लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।”

chandauli

6:52 PM, Aug 6, 2026

Share:

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका.
logo

एआई तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर रेलवे लाइन क्रॉसिंग के समीप गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे चौकी क्षेत्र के छित्तमपुर ब्लॉक हट बी पोखरे के पास ट्रैक से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

मुग़लसराय कोतवाली प्रभारी बी.पी. सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.