मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a youth who drowned in musakhand dam found after 21 hours picnic turned into mourning

Chandauli News: मुसाखांड डैम में डूबे युवक का 21 घंटे बाद मिला शव, पिकनिक बना मातम.

“दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया 22 वर्षीय युवक मुसाखांड डैम के गहरे पानी में डूब गया। करीब 21 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोताखोरों ने शव बरामद किया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।”

chandauli

7:56 PM, Jul 21, 2026

Share:

Chandauli News: मुसाखांड डैम में डूबे युवक का 21 घंटे बाद मिला शव, पिकनिक बना मातम.
logo

मुसाखांड डैम पर रेस्क्यू अभियान चलाते गोताखोर, मृतक रंजीत रावत कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मुसाखांड डैम में रविवार शाम पिकनिक मनाने गए 22 वर्षीय रंजीत रावत की डूबने से मौत हो गई। सैयदराजा क्षेत्र के भतीजा रोड निवासी रंजीत अपने छह-सात दोस्तों के साथ डैम घूमने आया था। सभी साथी बांध के मुख्य फाटक के नीचे खाना बना रहे थे। इसी दौरान रंजीत निचले हिस्से की ओर चला गया, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा और गहरे पानी के कारण युवक का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन में करीब 10 बजे गोताखोरों ने रंजीत का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मुसाखांड डैम जैसे पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.