ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of a youth who drowned in musakhand dam found after 21 hours the accident happened during a picnic

Chandauli News: मुसाखांड डैम में डूबे युवक का 21 घंटे बाद मिला शव, पिकनिक के दौरान हुआ था हादसा.

“मुसाखांड डैम में पिकनिक के दौरान डूबे 22 वर्षीय युवक का शव 21 घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद कर लिया। रविवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान में सफलता नहीं मिली थी।”

chandauli

10:16 AM, Jul 21, 2026

Share:

Chandauli News: मुसाखांड डैम में डूबे युवक का 21 घंटे बाद मिला शव, पिकनिक के दौरान हुआ था हादसा.
logo

मुसाखांड डैम पर रेस्क्यू अभियान चलाते गोताखोर व पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित मुसाखांड डैम में रविवार शाम डूबे युवक का शव 21 घंटे बाद सोमवार दोपहर करीब दो बजे गोताखोरों ने बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान सैयदराजा थाना क्षेत्र के छोटी डीलिया गांव निवासी 22 वर्षीय रंजीत रावत के रूप में हुई है। वह अपने सात साथियों के साथ बोलेरो से मुसाखांड डैम पिकनिक मनाने आया था। भोजन बनाने के दौरान वह डैम के निचले हिस्से में गहरे पानी की ओर चला गया और पैर फिसलने से डूब गया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसडीएम विकास मित्तल, तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार मोहम्मद आरिफ, प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रविवार देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान में सफलता नहीं मिली। सोमवार को गोताखोर रणजीत चौहान और उनकी टीम ने दोबारा अभियान चलाकर शव बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.