Chandauli News: घर से बाइक लेकर निकले युवक का नहर में उतराता मिला शव.
"अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों से बात करने पर पता चला कि युवक नशे का आदी था। मंगलवार की सुबह वह कहीं जाने के लिए निकला था। यहां कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल सका। मौत के कारण का असली पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा"
chandauli
5:53 PM, Oct 8, 2025
Share:


मृतक अंकित पटेल की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। अलीनगर क्षेत्र के एकौनी ग्राम पंचायत के कमलापुर नहर के पास मंगलवार की देर रात एक युवक का शव मिला। मृत युवक की पहचान 35 वर्षीय अंकित पटेल, निवासी आशापुर थाना अदलहाट मिर्जापुर के रूप में हुई। वह सुबह घर से बाइक पर निकला था। यहां कैसे आया और उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका। मंगलवार की रात गांव के कुछ लोगों ने एकौनी ग्राम पंचायत के कमलापुर नहर के समीप बाइक खड़ी देखी।
ग्रामीणों ने नहर की तरफ लाइट लेकर खोजबीन शुरू की, तो नहर में गिरा हुआ युवक का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना के आशापुर गांव निवासी अंकित पटेल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों से बात करने पर पता चला कि युवक नशे का आदी था। मंगलवार की सुबह वह कहीं जाने के लिए निकला था। यहां कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल सका। शायद नशे के कारण नहर में गिरने से उसकी मौत हुई है। हालांकि, मौत के कारण का असली पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। दूसरी तरफ, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।



