मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of an unknown middle aged man found near the police post created panic

Chandauli News:पुलिस चौकी के समीप मिला अज्ञात अधेड़ का शव, मचा हड़कंप.

“मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में जलीलपुर पुलिस चौकी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर शनिवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और मामले की जांच शुरू कर दी है।”

chandauli

11:49 PM, Jul 25, 2026

Share:

Chandauli News:पुलिस चौकी के समीप मिला अज्ञात अधेड़ का शव, मचा हड़कंप.
logo

शव को ऑटो में रखवा कर पीएम के लिए भेज दी पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर पुलिस चौकी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देख तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जलीलपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.