Chandauli News: चार दिन से गायब इलेक्ट्रिशियन का कुएं में मिला शव मची सनसनी.
"थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।"
chandauli
12:16 PM, Jan 20, 2026
Share:


मृतक इलेक्ट्रिशियन अतुल तिवारी की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: कौशिक केसरी, नौगढ़, (चंदौली).
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी बाजार इलाके में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कुएं के अंदर युवक का शव देखा गया। कुएं में शव होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर नौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस जांच में मृतक की पहचान 28 वर्षीय अतुल तिवारी के रूप में हुई है, जो प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा क्षेत्र के निवासी थे। अतुल तिवारी नौगढ़ तहसील क्षेत्र में स्थित रिलायंस बायोगैस प्लांट में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि वह 16 जनवरी की शाम अपने कमरे से बाहर निकलने के बाद लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो 17 जनवरी को नौगढ़ थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
लगभग तीन दिन बाद कुएं में शव मिलने से पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।



