मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of high school student found hanging from a tree police engaged in investigation

Chandauli News: पेड़ से लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस.

"धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।"

chandauli

9:13 AM, Mar 13, 2026

Share:

Chandauli News: पेड़ से लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस.
logo

घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंचे सैकड़ो ग्रामीण और पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 16 वर्षीय छात्रा का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सकरारी गांव के पास कोहड़ा पुलिया के समीप सीसम के पेड़ से बंधवापर गांव निवासी पूजा यादव (16) पुत्री राजनारायण यादव का शव लटका मिला।

बताया जा रहा है कि सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों और राहगीरों की नजर जब पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की पहचान कर उसे नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी का पैर जमीन से सटा हुआ था। बताया जा रहा है कि पूजा इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दे रही थी।घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.