Chandauli News: गंगा में कूदे मैकेनिक का तीसरे दिन मिला शव, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला.
"परिजनों का कहना था कि रामप्रसाद घर से चिकन लेने की बात कहकर निकला था और पिछले तीन दिनों से परिवार खुद उसकी तलाश में जुटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।"
chandauli
7:47 PM, May 17, 2026
Share:


मृतक राम प्रसाद राजभर की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ पुल से गंगा नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव रविवार को महुअरकला गांव के पास गंगा किनारे उतराया मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त 25 वर्षीय रामप्रसाद राजभर निवासी उदयपुर, थाना चोलापुर के रूप में कराई। युवक ट्रक मैकेनिक का काम करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात युवक अपनी बाइक बलुआ पुल पर खड़ी कर गंगा में कूद गया था। पीछे से आ रहे लोगों ने घटना देख तत्काल पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने गोताखोरों और नाव की मदद से काफी देर तक तलाश कराई, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका था।रविवार को महुअरकला गांव के पास गंगा किनारे शव उतराया देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल बाइक की तस्वीर देखकर परिजन बलुआ थाने पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान रामप्रसाद राजभर पुत्र जुलाब राजभर के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस को युवक की बाइक पर रखे पर्स से एक पत्र भी मिला था, जिसमें “पूजा” नाम का उल्लेख है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि थाने पहुंचे परिजनों ने इस तरह की किसी जानकारी से इनकार किया। परिजनों का कहना था कि रामप्रसाद घर से चिकन लेने की बात कहकर निकला था और पिछले तीन दिनों से परिवार खुद उसकी तलाश में जुटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
