Chandauli News: लापता व्यक्ति का खेत में मिला शव, क्षेत्र में सनसनी.
"चकरघट्टा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है"
chandauli
10:38 AM, Dec 17, 2025
Share:


मृतक राजेश सोनी की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगांवा नई बस्ती में मंगलवार को एक लापता व्यक्ति का शव खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान भरदुआ गांव निवासी राजेश सोनी (50) पुत्र स्वर्गीय मोती सेठ के रूप में हुई है, जो बीते 13 दिसंबर से लापता थे।
जानकारी के अनुसार मझगांवा नई बस्ती स्थित बाबूलाल मौर्य के खेत में शव पड़ा होने की जानकारी सबसे पहले शुभम मौर्य को हुई। उन्होंने इसकी सूचना अपने पिता बाबूलाल मौर्य को दी, जिसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर प्रसाद के माध्यम से चकरघट्टा पुलिस को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही चकरघट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय की मोर्चरी भेज दिया गया। शव मिलने की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
चकरघट्टा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।



