ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of unknown youth found in the canal police busy in identification

Chandauli News: नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी.

"अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के शरीर पर काला जींस पैंट और धारीदार शर्ट है। शव के पास किसी इंजेक्शन की सीसी और कुछ छोटे कपड़े मिले हैं। किसी तरह के कागजात नहीं पाए गए हैं, जिससे शिनाख्त नहीं हो पाई है"

chandauli

9:22 AM, Nov 6, 2025

Share:

Chandauli News: नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी.
logo

थाना अलीनगर, चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव के समीप नहर में पुलिया के समीप बुधवार की सुबह अज्ञात युवक का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। बरहुली गांव के समीप बुधवार की अलसुबह नहर में पुलिया के समीप अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा और अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के शरीर पर काला जींस पैंट और धारीदार शर्ट है। शव के पास किसी इंजेक्शन की सीसी और कुछ छोटे कपड़े मिले हैं। किसी तरह के कागजात नहीं पाए गए हैं, जिससे शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.