मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of youth found in ganga two days after going missing chaos in the family

Chandauli News: गुमशुदगी के दो दिन बाद युवक का गंगा में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम.

"सकलडीहा कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि रामनगर गंगा नदी में मिले युवक के शव की पहचान मनिहरा निवासी सत्यप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।"

chandauli

8:20 PM, Jul 11, 2026

Share:

Chandauli News: गुमशुदगी के दो दिन बाद युवक का गंगा में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम.
logo

मृतक सत्य प्रकाश की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा गांव निवासी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता वंशनारायण सिंह के 33 वर्षीय पुत्र सत्यप्रकाश सिंह का शव वाराणसी के रामनगर स्थित गंगा नदी में मिलने से परिवार में मातम छा गया। सत्यप्रकाश बुधवार रात करीब पौने दस बजे घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सकलडीहा कोतवाली में दर्ज कराई थी। शुक्रवार देर रात पुलिस की सूचना पर परिजनों ने शव की पहचान की। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर किया गया।

परिजनों के अनुसार सत्यप्रकाश सिंह मनिहरा गांव में खाद-बीज की दुकान संचालित करते थे। गुरुवार को रामनगर क्षेत्र में गंगा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने पर पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर शिवपुर मोर्चरी भेज दिया था। बाद में मृतक के मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। परिजन वाराणसी पहुंचे और शव की पहचान सत्यप्रकाश सिंह के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सत्यप्रकाश सिंह अपने पीछे पत्नी अनिता सिंह, तीन वर्षीय बेटी शिवांशी, माता-पिता और दो भाइयों को छोड़ गए हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर किया गया। सकलडीहा कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि रामनगर गंगा नदी में मिले युवक के शव की पहचान मनिहरा निवासी सत्यप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.