Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस.
"धीना थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि भैसा खुर्द गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं"
chandauli
2:38 PM, Aug 19, 2025
Share:


रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: फरीद अहमद, कमालपुर.
चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के भैंस खुर्द गांव के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की ट्रेन से कटने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है और उसने ब्लू टी-शर्ट पहनी हुई है। सूचना मिलने पर धीना रेलवे स्टेशन मास्टर जाकिर हुसैन ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची धीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया। धीना थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, अन्य परीक्षणों के लिए शव को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है, ताकि मृतक की पहचान में मदद मिल सके।
विज्ञापन



