मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news deadly attack on a businessman sitting in his shop

Chandauli News: दुकान पर बैठे व्यापारी पर जानलेवा हमला.

"सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बलुआ पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।"

chandauli

2:29 PM, Apr 27, 2026

Share:

Chandauli News: दुकान पर बैठे व्यापारी पर जानलेवा हमला.
logo

दुकान में बिखरे सामान को दिखाता दबंगो के हमले में घायल व्यापारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया बाजार में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बैठे एक व्यापारी पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Img

जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ निवासी संजय सिंह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ लोगों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि हमलावर धानापुर थाना क्षेत्र के नेदिलपुर गांव के निवासी हैं, जिनकी पहचान अभिषेक सिंह पिंटू और सन्नी सिंह उर्फ शिव प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Img

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.