Chandauli News: शादी समारोह में विवाद के बाद अंगद पर जानलेवा हमला, लाठी के साथ आरोपी गिरफ्तार.
“चंदौली के धानापुर में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में युवक पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है।”
chandauli
6:25 PM, Aug 12, 2026
Share:


धानापुर पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story by : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर कस्बे में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद तीन लोगों ने मिलकर अंगद नामक युवक पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्तू को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की रात शादी समारोह के दौरान अंगद का सन्तू, उसके दामाद राजा और एक अन्य युवक से विवाद हुआ था। आरोप है कि तीनों ने मिलकर अंगद के सिर पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गए। घायल की पत्नी रेखा की तहरीर पर धानापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सन्तू पुत्र स्व. रामलाल निवासी अमरा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लाठी भी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
