मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news deadly attack on dalit youth after entering the poultry farm cctv video goes viral

Chandauli News: मुर्गी फार्म में घुसकर दलित युवक पर जानलेवा हमला, CCTV वीडियो वायरल.

"मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि जांच के आधार पर एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

10:01 PM, Apr 15, 2026

Share:

Chandauli News: मुर्गी फार्म में घुसकर दलित युवक पर जानलेवा हमला, CCTV वीडियो वायरल.
logo

मनीष राम की पिटाई करते दर्जन भर दबंग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के भलेहटा गांव में मुर्गी फार्म के विवाद को लेकर दलित युवक पर हुए जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 10 अप्रैल की देर रात की घटना का सीसीटीवी वीडियो अब वायरल हो गया है, जिसमें आधा दर्जन दबंग युवक फार्म में घुसकर हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद जहां एक ओर पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर आरोपियों पर की गई हल्की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Img

बताया जा रहा है कि दबंग ग्राम प्रधान विनोद राम पर हमला करने की नीयत से उनके मुर्गी फार्म में घुसे थे। हालांकि मौके पर प्रधान के न मिलने पर आरोपियों ने उनके छोटे भाई मनीष राम को निशाना बनाते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मनीष राम को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि देवरापुर गांव निवासी अनिल यादव, अरुण यादव और चंद्रिका यादव समेत अन्य लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा केवल धारा 151 के तहत कार्रवाई किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन

Img

गौरतलब है कि मुख्य आरोपी अनिल यादव और अरुण यादव के खिलाफ पहले से ही बलुआ और धानापुर थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद इस मामले में सख्त कार्रवाई न होने से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ित और आरोपियों के मुर्गी फार्म लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित हैं और इसी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते दलित युवक पर हमला किया गया। फिलहाल वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है तथा पीड़ित पक्ष न्याय की मांग को लेकर आवाज उठा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.