मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news deadly attack on police team inspector and head constable seriously injured referred to trauma center

Chandauli News: पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा और हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर.

"सीओ अरुण सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 10 बजे मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।"

chandauli

2:19 AM, Mar 4, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा और हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर.
logo

हमले में घायल हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव और दरोगा दिनेश सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के डीजल कॉलोनी इलाके में मंगलवार की रात पुलिस टीम पर मनबढ़ लोगो द्वारा जानलेवा हमला किए जाने से हड़कंप मच गया। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे दरोगा दिनेश सिंह और हेड कांस्टेबल अनिल यादव पर पीछे से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

Img

जानकारी के अनुसार, मंगलवार कि रात लगभग दस बजे अलीनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास मारपीट की सूचना पर दरोगा दिनेश सिंह हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिस कर्मियों ने विवाद को शांत कराकर स्थिति नियंत्रित की और लौटने लगे। जैसे ही दोनों पुलिसकर्मी डीजल कॉलोनी पहुंचे इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ लोगों ने पीछे से घेरकर दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने वर्दी तक फाड़ दी और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

Img

सूचना पर सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया गया है कि दरोगा दिनेश सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं हेड कांस्टेबल अनिल यादव का हाथ फ्रैक्चर हो गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.