Chandauli News: फ़ास्ट फ़ूड दुकानदार के साथ मारपीट कर रहे युवको को रोक रहे पूजा समिति सदस्य पर जानलेवा हमला.
"दुकानदार अर्पित गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान पर कुछ लोग फास्ट फूड खाने आए थे। खाना खाने के बाद उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। जब अर्पित ने उन्हें पैसे देने के लिए कहा, तो सोहराब अली, साहिल, अमन, साधू पासवान, ओम प्रकाश गुप्ता, सोनू पटेल, कुनाल सहित दर्जनों युवकों ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। हमलावरों ने लाठी, डंडे, ईंट और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया"
chandauli
12:59 PM, Oct 3, 2025
Share:


मनबढ़ युवकों के हमले में घायल दो ;लोग जिला अस्पताल रेफर होते हुए
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर रेलवे कॉलोनी में आयोजित दुर्गा पूजा मेला परिसर में लगे एक फास्ट फूड की दुकान पर गुरुवार देर रात दुकानदार द्वारा पैसे मांगने पर दुकान मालिक अर्पित गुप्ता के साथ कुछ युवक मारपीट करने लगे। इस बीच मारपीट होता देख पूजा समिति का सदस्य अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचा और बीच बचाव के दौरान युवकों ने अरुण पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि विशेष समुदाय के युवक मेले में क्या कर रहे थे और उन्होंने माहौल बिगाड़ने का काम किया है।
दरअसल, गुरुवार की देर रात मानस नगर में आयोजित दुर्गा पूजा मेला परिसर में लगे अर्पित गुप्ता के फास्ट फूड स्टॉल पर कुछ युवक पहुंचे। दुकानदार अर्पित गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान पर कुछ लोग फास्ट फूड खाने आए थे। खाना खाने के बाद उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। जब अर्पित ने उन्हें पैसे देने के लिए कहा, तो सोहराब अली, साहिल, अमन, साधू पासवान, ओम प्रकाश गुप्ता, सोनू पटेल, कुनाल सहित दर्जनों युवकों ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। मना करने पर हमलावरों ने लाठी, डंडे, ईंट और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया।
दुकानदार के साथ मारपीट होता देख पूजा कमिटी के वालंटियर अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। इस पर शोहराब अली सुहैल ने अपने साथियों के साथ अरुण सिंह पर हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार अर्पित गुप्ता और पूजा कमिटी के सदस्य अरुण कुमार सिंह को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान दोनों घायलों को राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अरुण कुमार सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही घटना की जानकारी होते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घायल दुकानदार अर्पित गुप्ता ने अलीनगर थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना से पूजा समिति के लोग आक्रोशित हो गए हैं। पूजा समिति ने कार्रवाई की मांग करते हुए माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन रोकने का ऐलान किया है।
