ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news death of a sick person during traveling in train

Chandauli News: ट्रेन में यात्रा के दौरान बीमार व्यक्ति की मौत.

"जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात साढ़े 12 बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। यात्रियों की सूचना पर एसआई संदीप शर्मा पहुंचे और शव को नीचे उतारा। यात्री के पास से दवाइयाँ मिली हैं। जानकारी के अनुसार, यात्री की मौत बीमारी से हुई है"

chandauli

11:00 AM, Sep 24, 2025

Share:

Chandauli News: ट्रेन में यात्रा के दौरान बीमार व्यक्ति की मौत.
logo

मृतक राजेश्वर प्रसाद सिंह का आधार कार्ड

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से पाटलिपुत्र जा रही पाटलिपुत्र मेल के जनरल कोच में यात्रा के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। सोमवार की रात डीडीयू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान राजेश्वर प्रसाद सिंह (55) पुत्र धर्मदेव सिंह निवासी बभनडीहा, दिनारा, रोहतास, बिहार के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी की सूचना पर मंगलवार को राजेश्वर प्रसाद के परिजन जीआरपी थाने पहुंच गए। इस दौरान राजेश्वर प्रसाद के पुत्र अंकित कुमार ने बताया कि उनके पिता मुंबई में एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। 22 अगस्त को वे गांव से मुंबई गए थे। इसके बाद वे बीमार हो गए।

हाल ही में, रविवार को वे पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से घर के लिए चले थे। लगता है जनरल कोच में तबियत खराब होने के कारण उनकी मौत हो गई। घर का इकलौता कमाने वाला राजेश्वर प्रसाद की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी और बेटी पूजा का रो-रोकर हाल बेहाल है। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात साढ़े 12 बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। यात्रियों की सूचना पर एसआई संदीप शर्मा पहुंचे और शव को नीचे उतारा। यात्री के पास से दवाइयाँ मिली हैं। जानकारी के अनुसार, यात्री की मौत बीमारी से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान मौके पर दीपू सिंह, शंभू सिंह, राजगीर सिंह आदि उपस्थित थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.