Chandauli News: कर्नाटक में काम करने गए युवक की मौत, गांव में युवक का शव लाने में जुटे परिजन.
"समाजसेवी श्रवण यादव ने बताया कि रोजगार के अभाव में पलायन की वजह से गांव के कैलाश साहनी, जय सिंह यादव, राजेंद्र गोड, संकठा साहनी सहित आधा दर्जन लोगों की मौत बाहर रोजगार के दौरान हुई है। अगर रोजगार के अवसर अपने जनपद सहित आसपास के जिलों में मिलते तो इस तरह की मौत इलाज के अभाव में नहीं होती"
chandauli
7:42 PM, Nov 1, 2025
Share:


अम्बिका निषाद की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी युवक की कर्नाटक में हार्ट अटैक से मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों की भीड़ काफी संख्या में एकत्रित हो गई। हालांकि शव गांव में लाने के लिए परिजन प्रयासरत हैं। क्षेत्र के कैली का निवासी अंबिका निषाद, 40 वर्ष, यहां पर कोई रोजगार नहीं मिलने के बाद कर्नाटक के मंगलौर में काफी दिनों से रहकर आर्टिफिशियल फूल-पत्ती बेचने का काम कर रहा था। अचानक शुक्रवार की देर शाम तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में इलाज के अभाव में हार्ट अटैक आने से कर्नाटक में ही उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी परिजनों को होते ही माता लालदेयी देवी, पत्नी ममता देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल होगा। शव हेलीकॉप्टर द्वारा रविवार को सुबह 10 बजे आने की उम्मीद परिजनों के द्वारा जताई जा रही है। गांव और शहर में रोजगार नहीं मिलने से पलायन को लेकर लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिला। ग्राम प्रधान जवाहर राम व समाजसेवी श्रवण यादव ने बताया कि रोजगार के अभाव में पलायन की वजह से गांव के कैलाश साहनी, जय सिंह यादव, राजेंद्र गोड, संकठा साहनी सहित आधा दर्जन लोगों की मौत बाहर रोजगार के दौरान हुई है। अगर रोजगार के अवसर अपने जनपद सहित आसपास के जिलों में मिलते तो इस तरह की मौत इलाज के अभाव में नहीं होती।



