ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news death of banvasi due to celestial lightning mourning in the village

Chandauli News: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बनवासी की मौत, गांव में पसरा मातम.

" ढोढ़नपुर गांव के निरंजन बनवासी पहाड़ी के पास रिहायशी मकान बनाकर रहते हैं। सोमवार की शाम शुरू हुई बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया ले गए। जहां जांच-पड़ताल के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया"

chandauli

8:13 PM, Sep 16, 2025

Share:

Chandauli News: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बनवासी की मौत, गांव में पसरा मातम.
logo

प्रतीकात्मक तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील. 

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के ढोढ़नपुर गांव में सोमवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से निरंजन बनवासी (46 वर्ष) की मौत हो गई। चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों ने निरंजन की मौत की पुष्टि की है। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। ढोढ़नपुर गांव के निरंजन बनवासी पहाड़ी के पास रिहायशी मकान बनाकर रहते हैं। सोमवार की शाम शुरू हुई बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया ले गए। जहां जांच-पड़ताल के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान रामअशीष मौर्य ने पीड़ित परिवार को तहसील प्रशासन से आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.