ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/chandauli news death of bc sakhi pushpa devi medical shopkeeper accused of negligence in injecting

Chandauli News: बीसी सखी पुष्पा देवी की मौत, मेडिकल दुकानदार पर सूई लगाने में लापरवाही का आरोप.

“चंदौली के भोजापुर गांव में बुखार की दवा लेने गई 32 वर्षीय बीसी सखी की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मेडिकल दुकानदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और झोलाछाप चिकित्सकों की नियमित जांच की मांग उठाई है।”

chandauli

9:22 PM, Oct 31, 2026

Share:

Chandauli News: बीसी सखी पुष्पा देवी की मौत, मेडिकल दुकानदार पर सूई लगाने में लापरवाही का आरोप.
logo

मृतिका पुष्पा देवी का फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव में बुखार की दवा लेने गई 32 वर्षीय बीसी सखी पुष्पा देवी की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने एक मेडिकल दुकानदार पर सूई लगाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

Img

भोजापुर गांव निवासी नरेंद्र राम की पत्नी पुष्पा देवी गांव में बीसी सखी के रूप में कार्य करती थीं। उनके एक पुत्र नीरज और दो पुत्रियां नित्या व रिया हैं। परिजनों के अनुसार, बुखार आने पर पुष्पा गांव के एक मेडिकल दुकानदार के पास दवा लेने गई थीं। आरोप है कि दुकानदार द्वारा सूई लगाए जाने के तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में टिमिलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

पुष्पा देवी की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने मेडिकल दुकानदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही जिले में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने की मांग उठाई। इस संबंध में कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.