Chandauli News: डेढ़ावल चौकी प्रभारी सहित एक दरोगा और एक पुलिसकर्मी निलंबित.
"बाबत सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि चौकी प्रभारी द्वारा गंजी में पहनकर जनसुनवाई की फोटो वायरल हुआ था। साथ ही एक अन्य शिकायत की जांच में एक दरोगा और एक पुलिसकर्मी निलंबित हुए हैं"
chandauli
8:22 PM, Oct 28, 2025
Share:


सकलडीहा कोतवाली, चंदौली
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर डेढ़ावल चौकी प्रभारी सहित एक दरोगा और एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची है। आरोप है कि चौकी प्रभारी गंजी पहनकर सुनवाई कर रहे थे। वहीं एक दरोगा और एक दीवान पर पैसे के लेन-देन के मामले में कार्रवाई की गई है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से सीओ स्नेहा तिवारी से शिकायत की गई थी, जिसकी जांच के बाद कार्रवाई हुई है।
बीते दिनों बर्थरा खुर्द के ग्राम प्रधान व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष रामसरन गोंड का पुत्र बृजेश किसी काम से वर्दीसाड़ा गांव गया था। जहां कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। मामले में प्रधान पुत्र को चौकी पुलिस ने बैठा दिया गया। सूचना पर भाजपा नेता चौकी पर पहुंचे और पुत्र को छोड़ने के लिए निवेदन करने लगे। लेकिन पुलिस ने नहीं छोड़ा। तब पीड़ित प्रधान ने धरहरा प्रधान और भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से पूरी बात बताई। लेकिन जनप्रतिनिधियों की बात भी चौकी पुलिस ने अनसुना कर दिया। आरोप है कि भाजपा नेता व प्रधान रामसरन से 10 हजार रुपये पुत्र के छोड़ने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग की गई।
विज्ञापन
प्रधान की ओर से नगद और फोन पे के माध्यम से देने पर बेटे को छोड़ा गया। इसके बाद प्रधान रामसरन ने सीओ स्नेहा तिवारी को लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है। सीओ ने पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। इस मामले में चौकी प्रभारी और चौकी पर तैनात एक दरोगा और एक दीवान को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। इस बाबत सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि चौकी प्रभारी द्वारा गंजी में पहनकर जनसुनवाई की फोटो वायरल हुआ था। साथ ही एक अन्य शिकायत की जांच में एक दरोगा और एक पुलिसकर्मी निलंबित हुए हैं।



