ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news deer seriously injured after colliding with tourist s car near rajdari waterfall

Chandauli News: राजदरी वाटरफॉल के पास सैलानी की गाड़ी से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हुआ हिरण.

“चंदौली के नौगढ़ स्थित राजदरी जलप्रपात के पास रविवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने घायल हिरण को उपचार दिलाने के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।”

chandauli

2:39 PM, Aug 31, 2026

Share:

Chandauli News: राजदरी वाटरफॉल के पास सैलानी की गाड़ी से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हुआ हिरण.
logo

पर्यटक के कार की टक्कर से घायल हिरण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली. 

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य स्थित राजदरी जलप्रपात के पास रविवार को सड़क पार कर रहा एक हिरण सैलानी की गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर लगने से हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल हिरण को उपचार के लिए ले गई।

Img

बरसात के मौसम में राजदरी जलप्रपात पर इन दिनों बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। रविवार को भी जलप्रपात पर भारी भीड़ थी। इसी दौरान लौटते समय एक वाहन की चपेट में अचानक जंगल से निकलकर सड़क पर आए हिरण के आने से हादसा हो गया। टक्कर के बाद हिरण सड़क किनारे जा गिरा और घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और घायल हिरण को उपचार के लिए ले गई। रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि हिरण का प्राथमिक उपचार कराया गया। हालत में सुधार होने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

Img

स्थानीय लोगों ने बताया कि जलप्रपात पर सैलानियों की भीड़ बढ़ने के साथ नौगढ़-चकिया मार्ग पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है। लोगों ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वाहन चालकों की गति नियंत्रित कराने और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.