ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news khushboo rai became the headmistress for a day under mission shakti

Chandauli News : मिशन शक्ति के तहत खुश्बू राय बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापिका.

“चंदौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में मिशन शक्ति के तहत कक्षा छह की छात्रा खुश्बू राय को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिक्षण कार्य से लेकर मध्याह्न भोजन तक की गतिविधियों की जानकारी ली।”

chandauli

10:22 PM, Oct 14, 2026

Share:

Chandauli News : मिशन शक्ति के तहत खुश्बू राय बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापिका.
logo

विद्यालय में प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठी छात्रा खुशबु

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में मिशन शक्ति के तहत कक्षा छह की छात्रा खुश्बू राय को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

एक दिन की प्रधानाध्यापिका के रूप में खुश्बू ने प्रार्थना सभा का संचालन किया और कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही खेलकूद, आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास की गतिविधियों में भी भाग लिया।

विज्ञापन

इस दौरान छात्रा ने विद्यालय के संचालन, समय प्रबंधन और शिक्षण व्यवस्था की जिम्मेदारियों को समझा। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर सहित ज्योति भारद्वाज, सतीश कुमार, सुरेश कुमार और मृत्युंजय ने इस पहल में सहयोग किया।







headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.