मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news defense minister s native area is going to get a new roadways bus station after decades

Chandauli News: रक्षा मंत्री के पैतृक क्षेत्र को दशको बाद मिलने जा रहा है नया रोडवेज बस स्टेशन.

"चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक और नगर प्रशासन के संयुक्त प्रयास से स्टेशन का कायाकल्प होगा, जिससे स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी।"

chandauli

10:30 AM, Feb 23, 2026

Share:

Chandauli News: रक्षा मंत्री के पैतृक क्षेत्र को दशको बाद मिलने जा रहा है नया रोडवेज बस स्टेशन.
logo

रोडवेज बस स्टेशन के पुनर्निर्माण का शिलान्यास करते चकिया भाजपा विधायक कैलाश आचार्य

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक क्षेत्र चकिया तहसील को दो दशक बाद बड़ी सौगात मिली है। चकिया कस्बे में स्थित रोडवेज बस स्टेशन के पुनर्निर्माण का शिलान्यास रविवार को सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से 262.50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत होने के बाद स्थानीय विधायक कैलाश आचार्य ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

Img

गौरतलब है कि चकिया तहसील में ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पैतृक गांव भाभौरा स्थित है। ऐसे में क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से उपेक्षित पड़े बस स्टेशन के जीर्णोद्धार से पहाड़ी और दूरदराज ग्रामीण अंचल के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। नए हाइटेक बस स्टेशन में आधुनिक बिल्डिंग, यात्री प्लेटफार्म, सीसी रोड, वाटर पोस्ट, वाटर कूलर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस तथा उत्तर प्रदेश जल निगम, वाराणसी इकाई द्वारा कराया जाएगा।

विज्ञापन

Img

विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि चकिया का रोडवेज स्टेशन क्षेत्र की जीवनरेखा है और उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द यहां से नियमित बस संचालन शुरू हो, ताकि वाराणसी सहित अन्य शहरों के लिए यात्रियों को बसों का इंतजार न करना पड़े। उन्होंने बताया कि पूर्व में चकिया से वाया रामनगर होते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय तक बस सेवा शुरू कराई गई थी, जिसे पुनः बहाल कराने के प्रयास भी जारी हैं।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.