ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news delegation of farmers met irrigation minister swatantra dev singh told the agony of flood affected people

Chandauli News: सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल, बताई बाढ़ प्रभावितों की व्यथा.

"सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों की बात को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जल्द ही सर्वे कराकर आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके"

chandauli

8:03 PM, Sep 6, 2025

Share:

Chandauli News: सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल, बताई बाढ़ प्रभावितों की व्यथा.
logo

पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष राणा सिंह के नेतृत्व सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मांग पत्र सौपता किसानों का प्रतिनिधिमंडल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी। 

चंदौली। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चंद्रप्रभा नदी सहित कई अन्य नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिससे क्षेत्र के किसानों की हालत बदतर हो गई है। बाढ़ के कारण हजारों एकड़ में लगी फसलें जलमग्न होकर पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। इसी समस्या को लेकर शनिवार को चंदौली जिले के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार में सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से लखनऊ में मिला और अपनी व्यथा सुनाई।

Img

किसानों ने मंत्री से मुलाकात के दौरान बताया कि नदियों की साफ-सफाई और तटबंधों की मरम्मत की अनदेखी पिछले दो दशकों से नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सन 2002 में जब उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार थी, तब ओमप्रकाश सिंह सिंचाई मंत्री थे। उसी समय नदियों की अंतिम बार सफाई और तटबंध की मरम्मत कराई गई थी। उसके बाद से अब तक, लगभग 24 वर्षों में इस दिशा में कोई प्रभावी कार्य नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि हर साल हल्की बारिश होते ही नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है और पुराने, जर्जर हो चुके तटबंध टूट जाते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि आस-पास की खेती योग्य भूमि बाढ़ की चपेट में आ जाती है और किसानों की मेहनत से उगाई गई फसलें पानी में डूबकर नष्ट हो जाती हैं। इससे न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि किसान कर्ज में भी डूब जाते हैं। कई बार तो पूरे साल की कमाई मिट्टी में मिल जाती है।

विज्ञापन

Img

प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई मंत्री से निवेदन किया कि चंद्रप्रभा नदी समेत अन्य प्रमुख नदियों की जल्द से जल्द सफाई कराई जाए और तटबंधों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। किसानों ने यह भी मांग रखी कि सरकार बाढ़ से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दे और फसलों की भरपाई के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करे। सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों की बात को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जल्द ही सर्वे कराकर आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.