ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news demand for cleaning mansarovar pond before jitia festival

Chandauli News: जितिया पर्व से पहले मानसरोवर तालाब की सफाई कराने की मांग.

"सूर्य मंदिर के संस्थापक कृष्णा गुप्ता ने बताया कि इस पवित्र स्थल पर नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। समस्या के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। संस्था के सदस्यों ने मुगलसराय एसडीएम अनुपम मिश्रा और रेल मंडल प्रबंधक से मिलकर तालाब की नियमित सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है"

chandauli

10:44 AM, Sep 13, 2025

Share:

Chandauli News: जितिया पर्व से पहले मानसरोवर तालाब की सफाई कराने की मांग.
logo

मानसरोवर तालाब में घाट सहित पानी में फैली गंदगी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। स्थित श्री श्री सूर्य देव मंदिर के मानसरोवर तालाब की स्थिति चिंताजनक हो गई है। आगामी 14 सितंबर 2025 को जितिया महापर्व मनाया जाएगा। इससे पहले तालाब और उसकी सीढ़ियों पर गंदगी जमा है। मंदिर के संस्थापक कृष्णा गुप्ता ने बताया कि इस पवित्र स्थल पर नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। समस्या के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। संस्था के सदस्यों ने मुगलसराय एसडीएम अनुपम मिश्रा और रेल मंडल प्रबंधक से मिलकर तालाब की नियमित सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। 

Img

सफाई की मांग को लेकर मानसरोवर तालाब पर प्रदर्शन करते लोग

विज्ञापन

जितिया पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने परिवार के साथ मानसरोवर तालाब आती हैं। भीड़ प्रबंधन एक प्रमुख चुनौती है। संस्था ने प्रशासन से साप्ताहिक सफाई और पैदल पुलिस गश्त की मांग की है। इस विषय में पुलिस अधीक्षक और अलीपुर थाने को भी पत्र भेजा गया है। साफ-सफाई न होने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कृष्णा गुप्ता ने कहा कि मानसरोवर तालाब आस्था का केंद्र है। संस्था के सदस्य प्रशासन के साथ सहयोग करने को तैयार हैं। इस मौके पर राकेश सिंह, सोनू, अनिल यादव, जितेंद्र प्रताप, श्रीकांत, विकास कुमार जायसवाल, सुरेंद्र यादव, मिठाई माली, भगवान दास, आलोक निगम और मुन्ना चौहान उपस्थित थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.