मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news demand for paddy seed bank in chandauli mp darshana singh handed over the leaflet to agriculture minister shivraj singh chauhan

Chandauli News: चंदौली में धान बीज बैंक की मांग, सांसद दर्शना सिंह ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौपा पत्रक.

“धान उत्पादन के लिए प्रसिद्ध चंदौली में स्थानीय और पारंपरिक धान की किस्मों के संरक्षण तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए धान बीज बैंक स्थापित करने की मांग उठी है। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र सौंपकर इस दिशा में पहल की मांग की।”

chandauli

7:22 PM, Aug 11, 2026

Share:

Chandauli News: चंदौली में धान बीज बैंक की मांग, सांसद दर्शना सिंह ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौपा पत्रक.
logo

केंद्रीय कृषि मंत्री को मांग पत्र सौपती राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विवेकानंद केसरी.

चंदौली। पूर्वांचल के धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली में स्थानीय एवं पारंपरिक धान की किस्मों के संरक्षण और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए धान बीज बैंक स्थापित करने की मांग की गई है। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में पत्र सौंपा।

सांसद ने कहा कि चंदौली कृषि की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है और बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है। जिले की पारंपरिक अदमचीनी चावल की किस्म को वर्ष 2023 में जीआई टैग मिला है, जबकि काला चावल एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल है। ऐसे में स्थानीय धान की विशिष्ट किस्मों के बीजों को संरक्षित करने और किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए धान बीज बैंक उपयोगी साबित हो सकता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीज बैंक के माध्यम से पारंपरिक किस्मों का संरक्षण, बीज उत्पादन, प्रसंस्करण और भंडारण को बढ़ावा दिया जा सकेगा। साथ ही इन किस्मों के देश के अन्य राज्यों और विदेशों में निर्यात की संभावनाएं भी विकसित होंगी, जिससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

सांसद दर्शना सिंह ने केंद्रीय मंत्री से चंदौली में धान बीज बैंक की स्थापना के प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्वीकृति की दिशा में पहल करने का आग्रह किया, ताकि जिले की पारंपरिक धान किस्मों को संरक्षित करने के साथ किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.