ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news demand for reopening of 26 thousand closed schools sp demonstrated on teacher s day

Chandauli News: 26 हजार बंद स्कूलों को फिर खोलने की मांग, सपा ने शिक्षक दिवस पर किया प्रदर्शन.

“सैयदराजा विधानसभा के मनराजपुर गांव में शिक्षक दिवस पर सपा ने कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश में बंद 26 हजार स्कूलों को दोबारा खोलने की मांग उठाई। पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए भाजपा सरकार पर सरकारी स्कूल बंद कराने का आरोप लगाया।”

chandauli

8:30 PM, Sep 5, 2026

Share:

Chandauli News: 26 हजार बंद स्कूलों को फिर खोलने की मांग, सपा ने शिक्षक दिवस पर किया प्रदर्शन.
logo

मनराजपुर में विद्यालय के बाहर बच्चों और ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन करते पूर्व सपा विधायक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के मनराजपुर गांव में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष रामजनम यादव के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने शिक्षकों का सम्मान किया और प्रदेश में बंद 26 हजार सरकारी स्कूलों को दोबारा खोलने की मांग उठाई।

Img

मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर बंद स्कूलों को फिर से शुरू कराने के लिए कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान इसलिए जरूरी है, क्योंकि शिक्षक समाज और शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब एक साल बाद इस स्कूल में शिक्षक पहुंचे हैं, इसलिए शिक्षक दिवस पर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने ‘सुनो पाठशाला की पुकार, सरकारी शिक्षा को बचाएगी समाजवादी सरकार’ स्लोगन के साथ संदेश दिया। मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर प्रदेश में बंद 26 हजार स्कूलों को दोबारा खोलने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन

Img

पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा शासन में स्कूल का शिलान्यास हुआ, सपा सरकार में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते इसका उद्घाटन कर संचालन शुरू हुआ, जबकि भाजपा सरकार में इसे बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा को बचाने और गरीबों के हित में समाजवादी पार्टी को मजबूत करना जरूरी है। मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने कहा कि कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष रामजनम यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया है और शिक्षकों की नियुक्ति शुरू होना समाजवादियों के संघर्ष की जीत है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.