Chandauli News: पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से जोड़ने वाले गंगा पुल मार्ग से बैरियर हटाने की मांग.
" जनपद से गाजीपुर सहित मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर आदि जनपदों को जोड़ने के उद्देश्य से तीरगाँवा से लेकर सैदपुर तक पुल का निर्माण किया गया। कार, बोलेरो, पिकअप स्तर की गाड़ियां तो आराम से निकल जाती हैं, किंतु बड़ी सवारी ढोने वाली बसों को कई जनपदों से सैदपुर आने के बाद पहले वाराणसी से होकर लगभग सौ किलोमीटर का सफर करके ही क्षेत्र में आना पड़ता है"
chandauli
3:08 PM, Sep 25, 2025
Share:


तीरगाँवा पुल के पास लगा लोहे का बैरियर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। गाजीपुर सहित कई जनपदों को जोड़ने वाले गंगा पुल पर तीरगाँवा में लगा लोहे का बैरियर लोगों को परेशानियों का सामना कराता है। सवारी बसों को कई किलोमीटर घूमकर क्षेत्र में आना पड़ता है, जबकि बलुआ पुल से बैरियर हटा दिया गया है। जनपद से गाजीपुर सहित मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर आदि जनपदों को जोड़ने के उद्देश्य से तीरगाँवा से लेकर सैदपुर तक पुल का निर्माण किया गया। कार, बोलेरो, पिकअप स्तर की गाड़ियां तो आराम से निकल जाती हैं, किंतु बड़ी सवारी ढोने वाली बसों को कई जनपदों से सैदपुर आने के बाद पहले वाराणसी से होकर लगभग सौ किलोमीटर का सफर करके ही क्षेत्र में आना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी शादी‑विवाह में आने वाली बसों को होती है। उक्त जनपदों से लोग बिहार भी जाते हैं। यह मार्ग काफी शॉर्टकट है, किंतु यहाँ लोहे का बैरियर लगा देने से काफी परेशानी होती है, जबकि बलुआ मार्ग का बैरियर हटा दिया गया है। उक्त मार्ग से जब भारी वाहन‑ट्रकों का आवागमन काफी तेज हो गया था, तो पूर्व में जिलाधिकारी के आदेश से यह बंद करा दिया गया था। अब तो ट्रक रिंग रोड पकड़कर निकल जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुल से बैरियर हटा दिया जाए तो बसों के आने से यहाँ भी गाजीपुर सहित अन्य जनपदों को आने‑जाने की सुविधा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन



