Chandauli News: पेपर लीक और छात्र आंदोलन के समर्थन में सकलडीहा मोड़ पर प्रदर्शन, अंकित यादव ने की शामिल होने की अपील.
“जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को सकलडीहा मोड़, अलीनगर में प्रदर्शन होगा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव ने छात्रों, युवाओं और अभिभावकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है।”
chandauli
11:21 AM, Jul 24, 2026
Share:


छात्र नेता अंकित यादव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार 24 जुलाई को दोपहर 2 बजे सकलडीहा मोड़ (अलीनगर) पर छात्र-युवा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर एलबीएस पीजी कॉलेज मुगलसराय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव ने छात्रों, युवाओं और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
अंकित यादव ने वीडियो जारी कर अपने अपील में कहा कि देशभर में वर्षों से पेपर लीक की घटनाओं के कारण लाखों प्रतियोगी छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका आरोप है कि परीक्षा की तैयारी में वर्षों की मेहनत करने वाले छात्रों को बार-बार निराशा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में कई छात्र घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन के समर्थन में समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों से किताब, कलम, गुलाब का फूल और क्रांतिकारियों की तस्वीरें साथ लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्र हितों और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के शामिल होने की उम्मीद है।



