Chandauli News: बिगड़ती कानून व्यवस्था और एसपी को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन.
"कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अपराध पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा"
chandauli
9:48 PM, Jan 7, 2026
Share:


एसपी कार्यालय का घेराव करने जाते कांग्रेसी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था और लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च निकालकर प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल किया। एसपी कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुलूस को पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी एसपी को हटाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते रहे। पुलिस की सख्ती के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय तक नहीं पहुंच सके। बाद में सदर क्षेत्राधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिले में लूट, हत्या, चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया गया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अपराध पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।



