ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news demonstration of sp mla regarding drainage and compensation of farmers one week ultimatum

Chandauli News: जलनिकासी और किसानों के मुआवजे को लेकर सपा विधायक का प्रदर्शन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम.

“भारी बारिश के बाद जलभराव और फसल नुकसान की समस्या को लेकर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। विधायक ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर किसानों के साथ धरना देने की चेतावनी दी।”

chandauli

8:50 PM, Sep 5, 2026

Share:

Chandauli News: जलनिकासी और किसानों के मुआवजे को लेकर सपा विधायक का प्रदर्शन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम.
logo

समस्याओं को लेकर एसडीएम आकांक्षा सिंह को ज्ञापन देते विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। भारी बारिश के बाद जिले में जलनिकासी की समस्या और किसानों की फसल बर्बादी को लेकर शनिवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक ने एसडीएम आकांक्षा सिंह को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न गांवों में जलभराव दूर कराने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।

विधायक ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद बंधी डिवीजन, पीडब्ल्यूडी और पंचायत विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने पिपरी और पचखरी गांव के बंद रेगुलेटर खुलवाकर जलनिकासी कराने की मांग की। इसके साथ धूस नोनार, रायल ताल, कटियारी, चंदा, बसिला, शिवपुर, बाण गंगा, खोनुपर, सुरतापुर और लेहरा-मनिहरा समेत अन्य ड्रेनों की सफाई कराने की मांग रखी। ज्ञापन में धूस नोनार और बसिला ड्रेन पर ह्यूम पाइप पुलिया की जगह आरसीसी पुलिया बनवाने, डाकघर के समीप अंडरग्राउंड पुलिया खुलवाने और पुलिया पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी शामिल रही। सम्मे माता मंदिर और इंटर कॉलेज मार्ग पर नाला व बाहा पाटकर की गई प्लाटिंग के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग विधायक ने की।

विज्ञापन

विधायक ने तहसील क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की ओर से अधूरे छोड़े गए करीब 300 मीटर नाला निर्माण को पूरा कराने तथा बारिश में गिरे मकानों और फसलों को हुए नुकसान का तत्काल मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हजारों किसानों के साथ तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम आकांक्षा सिंह ने समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया और लापरवाही बरतने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, लक्ष्मण पासवान, अनिल चौहान, सिंटू यादव, सुरेंद्र यादव, धनंजय, संजय सोनकर, प्रभात यादव, अरविंद, चंदन, मुन्ना चौहान और मुन्नी लाल यादव सहित अन्य मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.