ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news deputy cm brajesh pathak reached ramkatha claimed victory on 11 mlc seats targeted akhilesh yadav

Chandauli News: रामकथा में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, एमएलसी की 11 सीटों पर जीत का दावा, अखिलेश यादव पर साधा निशाना.

"चंदौली में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के समापन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे। यहां उन्होंने एमएलसी चुनाव में भाजपा की सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए 2027 में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया।"

chandauli

12:58 AM, Oct 26, 2026

Share:

Chandauli News: रामकथा में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, एमएलसी की 11 सीटों पर जीत का दावा, अखिलेश यादव पर साधा निशाना.
logo

श्री राम कथा में शामिल हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को सम्मानित करते विधायक सुशील सिंह व उनके भाई

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए आयोजन के लिए विधायक सुशील सिंह का आभार जताया। साथ ही एमएलसी चुनाव में भाजपा की सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

Img

एमएलसी चुनाव को लेकर विपक्ष के दावों और अखिलेश यादव की राजा भैया से मुलाकात के सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया समझ चुके हैं कि उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जेलों में बंद अपराधी अखिलेश यादव की सरकार बनने का सपना देख रहे हैं। पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अमन-चैन पसंद करती है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था तथा इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के साथ है।

विज्ञापन

Img

प्रशांत भूषण के कथित ‘रिजीम चेंज’ संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि कुछ लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाना नहीं चाहते और बांग्लादेश जैसी घटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुसार मजबूती से चल रहा है। ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि वर्ष 2027 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.